बंशीधर भगत के बयान को आम आदमी पार्टी ने बताया शर्मनाक, जानिए और क्या बोलीं आप प्रवक्ता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान पर राजनीतिक पार्टियां भी विरोध में उतर गई हैं। गुरुवार सुबह युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने इस मामले में राज्य महिला आयोग से बंशीधर भगत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जागरण संवाददाता, देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान पर राजनीतिक पार्टियां भी विरोध में उतर गई हैं। गुरुवार सुबह युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने इस मामले में राज्य महिला आयोग से बंशीधर भगत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी भगत के बयान पर आक्रोश जताया।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताया। मीडिया को जारी अपने बयान में सिसोदिया ने कहा कि यह अपमान सिर्फ एक महिला इंदिरा हृदयेश का नहीं बल्कि प्रदेश की समस्त महिलाओं का अपमान है। बंशीधर भगत की टिप्पणी महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है पर इस तरह से एक बुजुर्ग व्यक्ति के मुंह से एक बुजुर्ग महिला नेता प्रतिपक्ष के लिए इस तरह के शब्द निंदनीय व अस्वीकार्य हैं। जिसमें उनकी राजनीतिक बौखलाहट साफ झलक रही हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : मातृशक्ति को मुद्दा बना कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
भाजपा के नेता हमेशा से ही महिलाओं के प्रति दुर्भावनाग्रसित रहे हैं और भाजपा हमेशा अपने ऐसे नेताओं के साथ खड़ी नजर आती है। उमा सिसोदिया ने कहा कि महिलाओं का सम्मान न करें, लेकिन अपमान भी नहीं करना चाहिए। कहा कि आम आदमी पार्टी की सलाह है कि बंशीधर भगत को किसी साइकोलॉजिस्ट से अपना इलाज कराएं। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता और राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उत्तराखंड की महिला शक्ति भी जवाब देगी।
यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया करते रहे इंतजार नहीं पहुंचे मदन कौशिक