Move to Jagran APP

Coronavirus: मास्क नहीं पहनने पर 58 लोगों से वसूला जुर्माना Dehradun News

विकासनगर और सेलाकुई थाने की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 58 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 5800 रुपये जुर्माना वसूल किया।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 12:48 PM (IST)
Coronavirus: मास्क नहीं पहनने पर 58 लोगों से वसूला जुर्माना Dehradun News
Coronavirus: मास्क नहीं पहनने पर 58 लोगों से वसूला जुर्माना Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। विकासनगर कोतवाली और सेलाकुई थाने की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। दोनों थानों की पुलिस ने 58 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 5800 रुपये जुर्माना वसूल किया।

loksabha election banner

विकासनगर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी कई नागरिक कोरोना महामारी से बचने को सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं लगा रहे हैं। वह शारीरिक दूरी के मानकों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिसको देखते हुए कोतवाली की पुलिस ने पुल नंबर एक डॉक्टरंगज, एनफील्ड चौक, बरोटीवाला तिराहा, कोर्ट पुल ढकरानी, डाकपत्थर तिराहा, हरबर्टपुर चौक, मटक माजरी तिराहा आदि पर चेकिंग की। 

इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क पहने मिले 16 नागरिकों पर कार्रवाई करते हुए 1600 रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने एमवी एक्ट में 23 वाहनों के चालान कर 18 वाहन चालकों से 9 हजार रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया। पांच चालान कोर्ट के किए गए। पुलिस एक्ट में 32 लोगों का चालान कर 9750 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। 

वहीं, सेलाकुई थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस ने औद्योगिक एरिया, सेलाकुई बाजार क्षेत्र, जमनपुर तिराहा, राजा रोड तिराहा, शिवनगर चौक आदि स्थानों पर अभियान चलाकर बिना मास्क के 42 नागरिकों को पकड़ा। पुलिस ने सभी से जुर्माने के रूप में 42 सौ रुपये वसूल किए। एमवी एक्ट में एक वाहन का चालान काटा गया।

मास्क न पहनने वालों पर लगेगा दौ सौ रुपये जुर्माना 

हरबर्टपुर नगर पालिका परिषद ने मास्क न पहनने व सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाया। पालिका ने मास्क न पहनने वालों पर दो सौ रुपये व सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों पर सौ रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया। 

पालिका ने नागरिकों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बताई जा रही सावधानियों का पालन करने की अपील की। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 

नगर क्षेत्र में शारीरिक दूरी का पालन कराने व सभी क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने के साथ सावधानियों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। अब नगर में बिना मास्क के घूमने वालों पर दौ सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों से सौ रुपये वसूल किए जाएंगे। 

इस संबंध में नगर पालिका के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट व अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने आदेश जारी करते हुए, चालान की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। नगर पालिका प्रशासन ने नगरवासियों से सभी जरूरी सावधानियों का पालन करने की अपील की। इसके साथ ही साथ नगर पालिका के वार्ड नंबर छह विवेक विहार में पालिका की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। 

इसमें आवश्यक जानकारी देने के साथ डेंगू बुखार व रोकथाम से संबंधित पत्रक वितरित करके क्षेत्रवासियों को जागरूक भी किया। अभियान में पवन थापा, मनोज बिष्ट, राजेंद्र कुमार, मंगल सिंह, आशुतोष शर्मा, रजत शर्मा, दीपेंद्र कुशवाह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: मास्क न पहनने पर अब प्रशासन का शिकंजा, 171 के चालान Dehradun News

एसडीएम ने दिए सैनिटाइजर

कालसी में एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने कालसी व हरिपुर बाजार का निरीक्षण कर बिना मास्क घूम रहे 20 नागरिकों के चालान काटे। एसडीएम ने बाजार क्षेत्र में कई लोगों को मास्क व सैनिटाइजर भी दिए।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: मास्क न पहनने पर 18 लोगों से वसूला जुर्माना Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.