4.30 लाख छात्रों को खिलाई कृमि की दवा
जागरण संवाददाता, देहरादून: राष्ट्रीय कृमि दिवस पर प्रदेशभर के स्कूलों में चलाए गए अभियान में चार ल
जागरण संवाददाता, देहरादून: राष्ट्रीय कृमि दिवस पर प्रदेशभर के स्कूलों में चलाए गए अभियान में चार लाख 30 हजार 641 छात्र-छात्राओं को कृमि निवारण की दवा एल्बेंडाजॉल खिलाई गई। दवा खाने वालों में दो लाख 19 हजार 105 छात्र और दो लाख 11 हजार 536 छात्राएं शामिल रहीं। इस दवा को खाने से रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक स्थित सुमाड़ी शिशु मंदिर में दो छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल अस्पताल ले जाया गया। अन्य कहीं से दवा खाने से तबीयत खराब होने की जानकारी नहीं मिली।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव के मुताबिक राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस पर प्रदेश के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजॉल की टेबलेट खिलाई गई। मैदानी जिलों में सर्वाधिक दो लाख 32 हजार 955 छात्र-छात्राओं को कृमि निवारण की दवा खिलाई गई। जबकि दून में 50 हजार से भी कम बच्चों ने कृमि की दवा का सेवन किया। पर्वतीय जिलों में एक लाखं 12 हजार 225 छात्र-छात्राओं ने यह दवा खाई। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. श्रीवास्तव ने कृमि निवारण दिवस को सफल बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से अधिक से अधिक बच्चों को कृमि निवारण दवा का सेवन कराया जा सका।
दवा सेवन की जिलावार स्थिति
जिला, छात्रों की संख्या
हरिद्वार, 2,32,955
अल्मोड़ा, 1,12,225
देहरादून, 44,455
बागेश्वर, 18,467
टिहरी, 12,972
चंपावत, 4,503
पौड़ी, 1,212
पिथौरागढ़, 1,179
ऊधमसिंहनगर, 946
नैनीताल, 657
चमोली, 415
रुद्रप्रयाग, 389
उत्तरकाशी, 266