शहर में कोविड कर्फ्यू के तहत देहरादून शहर के 35 वार्ड किए गए सैनिटाइज
शहर में कोविड कर्फ्यू के तहत नगर निगम ने चौथे चरण का सैनिटाइजेशन अभियान सोमवार से शुरू किया। इसमें 35 वार्डों में टैंकर के जरिये सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया जबकि बाकी में मंगलवार और बुधवार को सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, देहरादून। शहर में कोविड कर्फ्यू के तहत नगर निगम ने चौथे चरण का सैनिटाइजेशन अभियान सोमवार से शुरू किया। इसमें 35 वार्डों में टैंकर के जरिये सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया, जबकि बाकी में मंगलवार और बुधवार को सैनिटाइजेशन किया जाएगा। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शहर में जगह-जगह निरीक्षण कर अभियान की जानकारी प्राप्त की। वहीं, कोरोना को मात देकर काम पर जुटे महापौर सुनील उनियाल गामा ने होम आइसोलेशन में अभियान का फीडबैक लेते रहे। टीमों ने वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह के निर्देशन में मुख्य सड़कों समेत गली-मोहल्लों, बाजार, सरकारी एवं अर्ध सरकारी समेत निजी कार्यालयों में भी 35 टैंकर के जरिये सोडियम हाइपोक्लोराइट के तकरीबन 2.18 लाख लीटर मिश्रण का छिड़काव किया।
शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आदेश पर अब देहरादून समेत पूरे राज्य में कोविड कर्फ्यू का आदेश दिया हुआ है। इसके अंतर्गत सभी नगर निकायों को वृहद सैनिटाजेशन अभियान हर सप्ताह चलाने के आदेश भी दिए गए हैं। इसी क्रम में पिछले तीन हफ्ते से शनिवार, रविवार और सोमवार को शहर को सैनिटाइज किया गया था। इस बार यह अभियान सोमवार से चलाया गया और 35 वार्ड सैनिटाइज किए गए। निगम के मुताबिक मंगलवार को 34 और बुधवार को 31 को सैनिटाइज किए जाएंगे। सोमवार को रांझावाला, ननूरखेडा व लाडपुर वार्ड के साथ नेहरूग्राम, डोभालवाला, रायपुर, मोहकमपुर, चकतुनवाला, नत्थनपुर प्रथम, नत्थनपुर द्वितीय, हर्रावाला वार्ड, बालावाला समेत नथुवावाला, चंदर रोड, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, राजीव नगर, वाणी विहार, अजबपुर, माता मंदिर, नेहरू कालोनी, डिफेंस कालोनी, दीपनगर, माजरा, निरंजनपुर आदि में अभियान चला दवा का छिड़काव किया।
नगर निगम की ओर से वाडरे में दी गई सौ हैंड मशीनों के जरिये गलियों में दवा का छिड़काव किया गया। नगर आयुक्त पांडेय ने सभी क्वारंटाइन सेंटरों और कंटेंटमेंट जोन को भी सैनिटाइज करने का आदेश दिया है।
शहर में सैनिटाइजेशन के लिए जिम्मेदारी मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश जोशी (मोबाइल: 9412055329) और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह (मोबाइल: 7536804949) को दी गई है।
यह भी पढ़ें-आंबेडकर नगर मंडल ने शुरू की निश्शुल्क आटो एंबुलेंस सेवा
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें