15 अगस्त को सम्मानित होंगे 21 वनकर्मी
स्वतंत्रता दिवस पर वन विभाग के 21 कार्मिकों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग को छोड़कर विश्व प्रसिद्ध कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही अन्य संरक्षित क्षेत्रों के कार्मिकों को तवज्जो नहीं मिल पाई।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: स्वतंत्रता दिवस पर वन विभाग के 21 कार्मिकों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग को छोड़कर विश्व प्रसिद्ध कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही अन्य संरक्षित क्षेत्रों के कार्मिकों को तवज्जो नहीं मिल पाई।
वन मुख्यालय के मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) वीके गांगटे की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होने वाले कार्मिकों की सूची जारी की गई है। इनमें नैनीताल वन प्रभाग के सात, कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग एवं वन मुख्यालय के तीन-तीन, पश्चिमी वृत्त के दो और तराई पूर्वी वन प्रभाग, सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी, टौंस वन प्रभाग पुरोला, अल्मोड़ा वन प्रभाग, बदरीनाथ वन प्रभाग व केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के एक-एक कार्मिक शामिल हैं। इस सूची में वन्यजीव परिरक्षण संगठन से केवल केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग से ही एक कार्मिक का नाम शामिल है।