Move to Jagran APP

डाकपत्थर खादर से 14 लोगों को बरेली के लिए किया रवाना

विकासनगर कोरोनो वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में फंस गए थे बिल्सी बरेली निवासी श्रमिक शुक्रवार को उन्हें डाकपत्थर से बसों से रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 06:57 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:57 PM (IST)
डाकपत्थर खादर से 14 लोगों को बरेली के लिए किया रवाना
डाकपत्थर खादर से 14 लोगों को बरेली के लिए किया रवाना

22 वीकेएस 10-

loksabha election banner

- कोरोनो वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में फंस गए थे बिल्सी बरेली निवासी श्रमिक

- पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कराई बस की अनुमति, मेडिकल जांच के बाद घरों को हुए रवाना

जागरण संवाददाता, विकासनगर: पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार नवप्रभात ने शुक्रवार को डाकपत्थर खादर से बरेली के 14 श्रमिकों को बस से उनके घरों के लिए रवाना किया। लॉकडाउन के चलते बिल्सी बरेली के श्रमिक यहीं पर फंस गए थे। पूर्व मंत्री ने बस की अनुमति व मेडिकल जांच कराने के बाद सभी को घरों के लिए रवाना किया। अपने घरों को रवाना होते समय श्रमिकों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और संकट की घड़ी में मदद करने वाले समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शुक्रवार को फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए डाकपत्थर खादर से उत्तर प्रदेश के तहसील बिल्सी, जनपद बरेली निवासी 14 श्रमिकों का राजकीय उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में थर्मल स्क्रीनिग व अन्य मेडिकल जांच की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद यह प्रक्रिया पूरी की। सभी को घरों के लिए बरेली रवाना किया गया। श्रमिकों ने कहा कि संकट की घड़ी में स्थानीय समाजसेवियों ने उनके खाने पीने का पूरा ख्याल रखा। इस दौरान पूर्व नगरपलिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, राज्य आंदोलनकारी विजय महर, पंचायत सदस्य शुभम भटनागर, हार्षुल शर्मा, संदीप भटनागर, दिनेश, रवि, उज्जवल, पदम थापा, संजय शर्मा, माहिन्द्र, राजेश कुमार, नितिन, अजय, राजू थापा, नीरज, अरविद, प्रशांत, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

- - - - - - - - - - - - - - - - -- - - - - - - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.