Move to Jagran APP

108 एंबुलेंस के आज थम जाएंगे पहिए

108 एंबुलेंस सेवा में तैनात कर्मचारियों ने आज से हड़ताल का ऐलान किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 03:00 AM (IST)
108 एंबुलेंस के आज थम जाएंगे पहिए
108 एंबुलेंस के आज थम जाएंगे पहिए

जागरण संवाददाता, देहरादून: 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी में तैनात प्रदेशभर के फील्ड कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर हैं। वहीं, 108 का संचालन करने वाली कंपनी ने हड़ताल पर सख्ती बरतते हुए ऐसे कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त करने की चेतावनी दी है। बहरहाल, 108 का संचालन ठप होने से आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

loksabha election banner

प्रदेश में 139 एंबुलेंस और 95 खुशियों की सवारी वाहनों पर 717 कर्मचारी तैनात हैं। उत्तराखंड 108 एवं केकेएस फील्ड कर्मचारी संघ ने अक्तूबर और नवंबर माह का वेतन और छह माह से भत्ते समेत अन्य मागों को लेकर दो जनवरी से प्रदेशभर में हड़ताल की चेतावनी दी थी। बीते सोमवार कंपनी ने दोनों माह का वेतन और विभिन्न भत्तों के भुगतान कर दिया था। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो माह का वेतन तो मिल गया, लेकिन भत्ते अभी तक नहीं मिले। प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा और प्रदेश सचिव विपिन चंद्र जमलोकी का कहना है पूर्व में कर्मचारियों ने अपनी जायज मागों को लेकर आदोलन किया था। कंपनी को इसकी पूर्व में सूचना भी दी गई थी। लेकिन कर्मचारियों का वेतन काट लिया गया। वहीं, अभी अन्य कई माग भी पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अवकाश के दिन ड्यूटी करता है तो श्रम कानून के तहत उसे ओवरटाइम का दोगुना भुगतान किया जाए। हर माह पाच तारीख तक वेतन व बिलों का भुगतान, मूल वेतन का निर्धारण श्रम कानून के तहत करने, किसी भी कर्मचारी का अनावश्यक स्थानातरण न करने, अगस्त माह में काटे गए दो दिन के वेतन का अविलम्ब भुगतान और कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए कमेटी के गठन की मांग भी उन्होंने की।

इधर, 108 के प्रदेश प्रभारी मनीष टिंकू का कहना है कि कंपनी की ओर से वेतन और भत्तों का भुगतान कर्मचारियों को कर दिया गया है। नो वर्क नो पे के आधार पर कर्मचारियों का वेतन काटा गया था। वेतन वापसी की कर्मचारियों की माग गलत है। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस आवश्यक सेवा में शामिल है। किसी भी तरह की हड़ताल पर रोक है और ऐसा करने वाले कर्मचारियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। 108 सेवा का संचालन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। यह सेवा निरंतर चलती रहेगी। बल्कि इसे अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाया जा रहा है।

- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.