Move to Jagran APP

अब चौबीस घंटे रडार पर रहेगी 108 सेवा

विकास गुसाई, देहरादून: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार दुरुस्त करने की कवायद चल रही है

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jan 2018 08:20 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jan 2018 08:20 PM (IST)
अब चौबीस घंटे रडार पर रहेगी 108 सेवा
अब चौबीस घंटे रडार पर रहेगी 108 सेवा

विकास गुसाई, देहरादून: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार दुरुस्त करने की कवायद चल रही है। इस कड़ी में अब 108 सेवाओं की सही लोकेशन पर भी नजर रखने की तैयारी है। अब ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है जिससे हर एक 108 एंबुलेंस का रीयल टाइम अपडेट रखा जा सकेगा। इससे यह पता चल सकेगा कि यह एंबुलेंस कहां संचालित हो रही है। इस सॉफ्टवेयर को तैयार करने के बाद इसे सीएम डैशबोर्ड से भी जोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

प्रदेश में इस समय त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 108 सेवा का बेहद अहम रोल है। 108 सेवाओं ने मरीजों को खासी राहत भी दी है। शुरूआत में यह सेवा जनता के बीच खासी लोकप्रिय भी रही। हालांकि, बाद में विभिन्न कारणों के चलते इसके सुचारू संचालन में झटके लगते रहे। कभी पैसों की कमी तो कभी अनुबंध के चलते यह बीच में बंद भी हुई। किसी तरह ये सेवा दोबारा शुरू हुई तो यह आरोप लगे कि एंबुलेंस सेवा फोन करने के बाद सही समय पर लोकेशन पर नहीं पहुंच रही हैं। कई बार यह शिकायतें सही भी पाई गई। अभी प्रदेश में 139 एंबुलेंस चल रही हैं। 108 प्रबंधन ने इन एंबुलेंस सेवाओं पर नजर रखने के लिए इनमें जीपीएस भी लगाए। अभी तक यह विभाग की अंदरुनी व्यवस्था थी। अब इसे एनआइसी के सहयोग से ऑनलाइन करने की भी तैयारी है। इसके तहत इसे गूगल के जरिए भी जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य महकमे की वेबसाइट पर जाकर व्यक्ति 108 एंबुलेंस की सही स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। इसके तहत एंबुलेंस सेवाओं की जगह छोटे-छोटे लाल निशान दिखाई देंगे। यहां तक कि यदि एंबुलेंस चल रही होगी तो यह निशान भी चलता हुआ दिखाई देगा। इसके अलावा इसमें एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल करने का समय और एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को भी देखा जा सकेगा।

सचिव स्वास्थ्य नितेश झा ने कहा कि 108 को ऑनलाइन मॉनीट¨रग के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे सभी के लिए ऑनलाइन करने की भी तैयारी है।

प्रदेश में 108 वाहनों की स्थिति

अल्मोड़ा - 13

नैनीताल - 14

पिथौरागढ़ -09

यूएस नगर -09

चंपावत - 05

बागेश्वर - 06

पौड़ी - 17

देहरादून - 18

चमोली - 11

टिहरी - 14

उत्तरकाशी - 09

रूद्रप्रयाग - 05

हरिद्वार - 09

कुल - 139


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.