उत्कृष्ट कार्य पर 101 महिलाएं सम्मानित
11 आरएसएच 12- डोईवाला: क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में डोईवाला के राजीव नगर में आयोजित
डोईवाला: क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में डोईवाला के राजीव नगर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 101 महिलाओं व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
डोईवाला ग्राम सभा के राजीवनगर केशवपुरी बस्ती स्थित बरातघर में पंचायत सदस्य रुचि नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं कर्मठता के साथ परिवार व समाज की सेवाएं भी कर रही है। पूर्व सभासद हरीश कोठारी ने कहा कि महिलाएं देश का गौरव है उन्हें हर वर्ग में सम्मान मिलना चाहिए। डोईवाला विधानसभा के विस्तारक राम गोपाल शर्मा ने कहा कि महिलाएं हर हाल में अपने आप को ढाल लेती है। हमे उनका सम्मान करना चाहिए। मनवर ¨सह नेगी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, विजय शर्मा, मंदीप बजाज, कान्हरवाला के प्रधान नरेंद्र ¨सह नेगी, राकेश नौटियाल, सुशील जायसवाल, संजीव लोधी, लच्छीराम लोधी, सुरेंद्र कौर ने कार्यक्रम में विचार रखें। संचालन गोपाल शर्मा ने किया। (संसू)