विधायक पर अभद्र टिप्पणी पर युवक ने मांगी माफी
जागरण संवाददाता, चम्पावत : कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा अपने ही पूर्व विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने क
जागरण संवाददाता, चम्पावत : कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा अपने ही पूर्व विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कार्यकर्ता को थाने उठाकर ले आई। वह शराब के नशे में धुत था। जहां दोनों पक्षों से हुई वार्ता के बाद आरोरी कार्यकर्ता ने थाने में लिखित माफी मांगी। मामले में पुलिस ने पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ दिया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महेश जोशी ने फेसबुक पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की फोटो डालकर उन्हें उन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था और पोस्ट को अपलोड किया था। मामले को दैनिक जागरण ने अपने शनिवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी कांग्रेसी कार्यकर्ता जोशी को शनिवार सुबह ही पुलिस पकड़कर टनकपुर कोतवाली ले आई। जोशी सुबह से ही शराब के नशे में धुत था। जहां पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बुलाया। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश भट्ट अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों पक्षों की वार्ता हुई। एसआइ योगेश दत्त ने बताया महेश जोशी ने पोस्ट डालने व अभद्र टिप्पणी करने पर लिखित माफी मांगी। जिसके बाद जोशी का पुलिस एक्ट में 250 रुपये का चालान कर छोड़ दिया। वहीं पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि जोशी ने ऐसा क्यों किया पता नहीं। अगर कोई दिक्कत थी तो मुझे बताना चाहिए था। इस तरह फेसबुक पर पोस्ट डालकर अभद्र टिप्पणी करना गलत है।