Move to Jagran APP

बढ़ती महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर के दाम मंहगे होने पर यूथ काग्रेस ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 10:41 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 10:41 PM (IST)
बढ़ती महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर के दाम मंहगे होने पर यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल के दाम कम न किए जाने पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।

loksabha election banner

बुधवार को संगठन के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में शीतला माता मंदिर के पास एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला रोड होते हुए कालू सिंह माहरा चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट का कहना था कि भाजपा सरकार ने इन चार सालों में प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवाओं को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों की बदहाल स्थिति के बावजूद भाजपा के लोग अच्छे दिन आने की बात कहकर गरीबों का मजाक उड़ा रहे हैं। एडवोकेट नवीन मुरारी ने कहा कि पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस की कीमतें आए दिन बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार की अनदेखी के चलते खाद्यान्न की महंगाई भी चरम पर पहुंच गई है। इस दौरान हर गोविंद बोहरा, दीवान सिंह बिष्ट, शैलेंद्र राय, नवीन जोशी, अमित शाह, भुवन चौबे, त्रिभुवन चम्याल, शुभम ढेक, सोनम बोहरा, रोहित ढेक, मुकेश रैंसवाल, बलवंत करायत, अशीष जोशी, पारस जुकरिया, मयंक ढेक, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

========== आप कार्यकर्ताओं ने लधियाघाटी के ग्रामीण क्षेत्रों का किया भ्रमण

लोहाघाट : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पाटी विकास खंड के लधियाघाटी के ग्रामीणों क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा के जरिए पार्टी द्वारा दिल्ली में किए जा रहे विकास कायरें की जानकारी दी। संगठन मंत्री राजेश बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मेहता, चौड़ा पिता, मछियाड़, खरही, भिंगराडा़ के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। बाद में शीला देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। विजय सिंह, रिकु बोहरा, रवीना बोहरा, देवकी देवी, रमा देवी, शंकर गिरि, भवान सिंह, दीपक कुंवर, पंकज कुंवर में आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान हयात सिंह अधिकारी, रतन सिंह, विक्रम कठायत, रवि बोहरा, जीवन बिष्ट, राकेश बिष्ट, धीरज बिष्ट, विक्की बहुगुणा आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.