महंगाई को लेकर यूथ कांग्रेस ने पेट्रोल पंप में किया प्रदर्शन
पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर के दाम महंगे होने पर यूथ काग्रेस कार्यकर्ताअेा ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर के दाम महंगे होने पर यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल के दाम कम न किए जाने पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। बुधवार को संगठन विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर नारेबाजी के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर पर कालिख पोती। कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा सरकार ने इन चार सालों में प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवाओं को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों की बदहाल स्थिति के बावजूद भाजपा के लोग अच्छे दिन आने की बात कहकर गरीबों का मजाक उड़ा रहे हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें आए दिन बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार की अनदेखी के चलते खाद्यान्न की महंगाई भी चरम पर पहुंच गई है। इस दौरान चिराग फत्र्याल, ओंकार धौनी, सूरज ढेक, अमित डांगी, निर्मल ढेक, अंशू मेहरा, निखिल बोहरा, रिकू, अमर कोटियाल, बबलू, मयंक ढेक, कमलेश आदि लोग मौजूद रहे। ======== पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी के खिलाफ गरजे कांग्रेसी
टनकपुर : काग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल के दामों में हो रही बढोत्तरी को लेकर टनकपुर के पेट्रोल पंप के समक्ष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बुधवार को यूथ काग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी व राहुल प्रियंका गाधी सेना के जिलाध्यक्ष रईस अहमद की अगुवाई में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के पेट्रोल पंप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो के साथ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस बीच उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने की माग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पेट्रोल के अलावा अन्य सामग्री के दामों को कम करने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में हिम्मत चिलवाल, सुरेन्द्र सिंह, रजत कुमार, श्याम कुमार, सागर, साजिद, श्रीमन गुप्ता, शुभम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।