36 वीं वाहिनी रही रंनिग हैंडबॉल में विजयी
संवाद सहयोगी लोहाघाट छमनियां चौड़ स्थित 36 वीं वाहिनी आइटीबीपी परिसर में दो दिवसीय अंतर वा
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : छमनियां चौड़ स्थित 36 वीं वाहिनी आइटीबीपी परिसर में दो दिवसीय अंतर वाहिनी रनिंग हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता में 7 वीं वाहिनी मिर्थी,14 वीं वाहिनी पिथौरागढ़ व 36 वीं वाहिनी लोहाघाट के हिमवीर जवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 36 वी वाहिनी के नाम रहा।
समापन प्रतियोगिता का शुभारंभ कमाडेंट सुभाष यादव ने किया। उन्होंने मानसिक व शारीरिक रूप से खेलों को आवश्यक बताया। साथ हिमवीरों से अनुशासन में रहकर खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। प्रतियोगिता का पहला मैच 36 वीं वाहिनी छमनिया लोहाघाट और 14 वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। 36वीं वाहिनी ने 22-2 से 14 वी वाहिनी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला 7वीं वाहिनी व 14वीं वाहिनी के मध्य खेला गया। 7वीं वाहिनी ने 14 वीं वाहिनी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 36वीं वाहिनी व 7 वी वाहिनी के बीच खेला गया। जिसमें 36वीं वाहिनी ने 7 वी वाहिनी को 12-2 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। निर्णायक की भूमिका हरीश फत्र्याल, डॉ. मोहन सिंह ने निभाई। स्कोरर गजेंद्र सिंह रहे। इस दौरान उप सेनानी मनोज बहुगुणा, संदीप चौधरी, डॉ. विनोद, डॉ. मोहित वर्मा, श्रीपाल ह्यांकी,सूबेदार मेजर ठगेंद्रर सिंह, ज्योतिका शाह सहित हिमवीर जवान शामिल रहे।