Move to Jagran APP

चल्थी व अमोड़ी के बीच तीन घंटे जाम

संवाद सहयोगी, चम्पावत : टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग में ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य तेजी

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 11:02 PM (IST)
चल्थी व अमोड़ी के बीच तीन घंटे जाम
चल्थी व अमोड़ी के बीच तीन घंटे जाम

संवाद सहयोगी, चम्पावत : टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग में ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। चल्थी व अमोड़ी के बीच पहाड़ की कटिंग तथा यातायात व्यवस्था सही न होने के कारण तीन घंटे का जाम लग गया। जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम में फंसने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

चल्थी व अमोड़ी के बीच पहाड़ कटिंग का कार्य चल रहा है। यहां पर पहाड़ कटिंग के चलते बुधवार को कर 11 बजे जाम लग गया। करीब पौंन घंटा कटिंग चलते रहने के बाद जब यात्रियों ने कार्यदायी कंपनी के कर्मचारी से मार्ग खोलने को कहा तब जाकर साढ़े 12 बजे तक मार्ग खुल पाया लेकिन दोनों ओर से वाहनों को छोड़े जाने से मार्ग जाम की स्थिति और भी बदतर हो गई। जिसे देख यात्रियों की कंपनी के कर्मचारियों से काफी कहा सुनी भी हुई। बाद में बमुश्किल दो बजे जाम हटाकर मार्ग को खोला जा सका। जिसके बाद यातायात सुचारु हो पाया। तीन घंटे जाम में फंसने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो गई। साथ ही बसों, टैक्सियों में यात्रा कर रहे छोटो-छोटे बच्चों व महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में करीब दौ सौ से अधिक रोडवेज बस, टैक्सी व भार वाहन फंसे रहे। कंपनी के कर्मचारियों में नहीं है तालमेल

मार्ग में लंबे समय तक जाम लगने का कारण कंपनी के कर्मचारियों में सही तालमेल की कमी है। पहाड़ कटिंग वाले स्थान के दोनों ओर सड़क पर कंपनी ने कर्मचारियों को खड़ा किया गया है। जाम खोलने के बाद वाहनों को छोड़ते समय कम्युनिकेशन गैप के चलते दोनों ओर से वाहन छोड़ दिया जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई और ऐसा अक्सर होता है। टैक्सी चालकों को रहती है जल्दी

जाम लगने की स्थिति में अक्सर टैक्सी चालक सहित कई अन्य वाहन चालक वाहनों को सड़क की एक ओर खड़े वाहनों की लाइन में खड़े रहना पसंद नहीं करते हैं। उन्हें न जाने किस बात की जल्दी रहती है। कई वाहन चालक लाइन में पीछे खड़े करने की बजाय आगे जाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। जिससे जब एक ओर से ट्रैफिक छोड़ा जाता है तो जाम लग जाता है। यात्रियों का फूटा गुस्सा

जाम में कई घंटो इंतजार करने के बाद यात्रियों की सहनशीलता समाप्त हो गई। यात्रियों ने आक्रोशित होकर मार्ग जल्द खुलवाने को लेकर हंगामा काटना शुरु कर दिया। जिसके चलते कंपनी के कर्मचारियों से काफी बहस भी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.