जनकाडे में नवविवाहिता ने फंदे में लटक कर जान दी
संस चम्पावत पाटी विकासखंड के जनकाडे गाव में एक नवविवाहिता ने फंदे में लटक कर आत्महत्या क
संस, चम्पावत: पाटी विकासखंड के जनकाडे गाव में एक नवविवाहिता ने फंदे में लटक कर आत्महत्या कर ली। पंचनामा भरने के बाद लोहाघाट में पोस्टमार्टम किया गया। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जनकाड़े गाव की सरिता देवी (20) पत्नी तीरथ सिंह के बृहस्पतिवार की रात से गायब होने की सूचना मिली थी। जिसकी ढूंढखोज की जा रही थी। शुक्रवार अपरान्ह बाद पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह ने गाव से करीब 300 मीटर दूर नाशपाती के पेड़ में एक महिला के शव लटका होने की सूचना दी। शव की शिनाख्त गुमशुदा सरिता के रूप में की गई। मृतका का तीन महीने पूर्व ही विवाह हुआ था। डॉ.सोनाली मंडल और डॉ. रवींद्र बोहरा के पैनल ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।