श्रीमद्देवी भागवत कथा में शनि देव की महिमा का किया बखान
बाराकोट ब्लाक के ग्राम पंचायत रैघाड़ी के मटियाल में चल रही श्रीमद्देवी भागवत कथा जारी है।
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट ब्लाक के ग्राम पंचायत रैघाड़ी के मटियाल में चल रही श्रीमद्देवी भागवत कथा के चौथे दिन व्यासगादी से पंडित राकेश डुकलान ने शनि देव जी उत्पत्ति की महिमा सुनाई। उन्होंने पुराण के प्रसंगों का उल्लेख कर कहा कि बलराम वेद व्यास महाराज जी के यहां सुखदेव के भगवान रूप में शंकर का अवतार और सुखदेव का ग्रह त्याग, सुखदेव जी का जनक के दरबार में जाकर ज्ञान की प्राप्ति के बारे में बताया। कथा में भक्ति, सत्य और धर्म की महिमा के बारे में बताते हुए कहा सचे मन से मा की आराधना प्रत्येक मनुष्य को करनी चाहिए। इससे पूर्व आचार्य गिरीश कलौनी, राजेश पाडेय, विनोद पाडेय, ललित बगौली ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। संगीताचार्य सवेंद्र ध्यानी व कृष्णानंद मुंडे ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। आयोजन समिति के मोहन सिंह अधिकारी ने सभी का आभार जताया। कथा सुनने के लिए मटियाल, रैघाव, बर्दाखान नेदड़ा, चमनपुर, काठीखर्क, सालीखेत, सिमलखेत, ध्याड़ी आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।