Move to Jagran APP

मा बाराही धाम देवीधुरा में श्रावणी एकादशी पर्व पर हुआ सागी पूजन

देवीधुरा के एतिहासिक खोलीखाड दुबाचौड़ में चार खाम सात थोक के लोगों ने गुरुवार को विधि-विधान से पूजन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 05:10 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:16 AM (IST)
मा बाराही धाम देवीधुरा में श्रावणी एकादशी पर्व पर हुआ सागी पूजन
मा बाराही धाम देवीधुरा में श्रावणी एकादशी पर्व पर हुआ सागी पूजन

लोहाघाट, जेएनएन : देवीधुरा के एतिहासिक खोलीखाड दुबाचौड़ में चार खाम सात थोक के लोगों ने गुरुवार को श्रावणी मास की एकादशी पर्व पर शुभ लग्नानुसार पूजा अर्चना की। पीठाचार्य भुवन चंद्र जोशी ने पीठगद्दी से मंत्रोच्चार एवं प्रधान पुजारी धर्मानंद पुजारी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना सम्पन्न कराई।

loksabha election banner

जिसमें गहड़वाल खाम के वयोवृद्ध त्रिलोक सिंह बिष्ट, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, लमगडिया खाम वीरेंद्र सिंह, लमगडिया चम्याल खाम के मुखिया गंगा सिंह चम्याल के साथ सभी प्रधान पात्रों ने शारीरिक दूरी बनाकर पूजा अर्चना की। सागी पूजन के दौरान चार खाम सात तोक के लोगों ने कोरोना महामारी से सम्पूर्ण जगत को निजात दिलाने के लिए विशेष पूजा अर्चना की। पीठाचार्य भुवन चंद्र जोशी जी ने इस दौरान कहा कि तृतीय अवतार भगवान वाराह की अर्धागिनी मा वाराही महामारी को दूर करने वाली देवी हैं जो चराचर जगत की पालनहार और सम्पूर्ण कष्टों को हरने वाली हैं। इससे पूर्व मंदिरों को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगडिया, संगठन मंत्री और मीडिया प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, चुतर सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.