बाल वैज्ञानिकों ने दिखाए शोध मॉडल
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट विकास खंड के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज इंद्रपुरी ईजड
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट विकास खंड के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज इंद्रपुरी ईजड़ा में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। जिसमें 27 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने शोध मॉडल प्रस्तुत किए।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा ने दीप जला कर किया। उन्होंने ने इस तरह की प्रतियोगिता को स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरुकता पैदा करने का मंच बताया। अतिथियों के स्वागत में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक देकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए मॉडलों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, खंड शिक्षा अधिकारी आरआर लोहिया व वैज्ञानिक एमपी सिंह रहे। मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कुंदन सिंह अतिथियों का स्वागत किया। संचालन हरीश चंद्र कलौनी ने किया। राइका बर्दाखान के प्रधानाचार्य पीसी जोशी, उमेद सिंह, नवीन पंत ने विचार व्यक्त किए। निर्णायक की भूमिका आरके गड़कोटी, जगदीश सिंह अधिकारी, आर्येन्द्र गंगवार, रमेश, अर्जुन सिंह छतोला, भरत कुमार, माधवानंद, जसवंत पोखरिया, देवेंद्र पुनेठा, एनडी पंगरिया, चंद्रकांत खर्कवाल, ज्योति बोहरा सोनी, दीपा टम्टा, लोक मान ने निभाई।