Move to Jagran APP

अखिलतारणी मंदिर में जयकारों के बीच निकली रथ यात्रा

लोहाघाट नेपाल सीमा से लगे अखिलतारणी मंदिर में दशहरे मेले को देवी रथ यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 10:09 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 10:09 PM (IST)
अखिलतारणी मंदिर में जयकारों के बीच निकली रथ यात्रा
अखिलतारणी मंदिर में जयकारों के बीच निकली रथ यात्रा

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नेपाल सीमा से लगे अखिलतारणी मंदिर में दशहरे मेले को देवी रथ यात्रा निकाली गई। सुबह से मंदिर में पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर वर्षभर खुशहाली की कामना की। शुक्रवार को दोपहर बाद अखिलतारिणी मंदिर में देव डांगरों ने फरियादी गद्दी लगाकर लोगों के दुखों का निवारण किया। दोपहर बाद निकाली गई देवी रथ में कालिका के रूप में आभा सिंह और भगवती के रूप शिवराज सिंह सवार थे। डोले में सवार देव डांगरों ने चंवर गाय की पूछ हिलाकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। आगे आगे देवीरथ यात्रा चल रही थी पीछे पीछे महिलाएं मांगलिक गीतों का गायन कर रही थी। दौरान दीपक सिंह धामी, हीरा बल्लभ जोशी, सुमित सिंह, नीरज सिंह, विनय सिंह, दीन दयाल धामी, अमन सिंह आदि मौजूद रहे। इधर बाराकोट के नौ गांव रेगडू के मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना हुई। पंडितों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। दोपहर बाद देवी रथ यात्रा निकाली गई। ========= पुरस्कार वितरण के साथ दुर्गा महोत्सव का समापन

loksabha election banner

लोहाघाट : नगर के गोरखानगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुन्ना सिंह ढेक ने पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया। उन्होंने आयोजक समिति की सराहना की। समिति के अध्यक्ष शेखर गोरखा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पवन बहादुर ने किया। स्कूली बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेहंदी प्रतियोगिता में निधि, आरूषी, रचना, महिला वर्ग की कुर्सी दौड़ में रेवती देवी, ऊषा देवी, नीमा देवी, बालिका वर्ग में नैना, गुनगुन, रेशमा, सास्कृतिक प्रतियोगिता भूमि, आरूषी, कृतिका, कला प्रतियोगिता में ऋषभ गोरखा, प्रियाशु, आरूषी, तनुज, निबंध में सौम्या, काकुल, साक्षी, चम्मच दौड़ में फरहान, आश्रित, तनुज, फैंसी ड्रेस में वंशिका, सुचिता, सान्वी, बेबी शो में नक्ष, अनिका, शिवाश क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान में रहे। फुटबाल प्रतियोगिता में ढेक इलेवन विजेता तथा जीआर इलेवन उप विजेता रही। इस दौरान शिवम, शरद, राबिन, अर्पित, जगदीश, विपिन, सचिन, सुभाष आदि ने सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.