शोभायात्रा में रामधुन और जयघोष से गूंजा लोहाघाट
लोहाघाट में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत लोहाघाट में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत लोहाघाट में राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। रथ के आगे चल रहे बाइक सवार लोगों ने शिवालय मंदिर होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजर कर रामधुन और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
शोभा यात्रा में शामिल रथ में मौजूद राम दरबार पर लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा की। यात्रा शिवालय मंदिर से शुरू हुई और मोटर स्टेशन से होते हुए चांदमारी, मीनाबाजार, नगर पंचायत चौक से खेतीखान चौराहे पर पहुंची। यहां आयोजित सभा विश्व हिदू परिषद के प्रांतीय मंत्री रनदीप पोखरिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिदू समाज के वषरें की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। इसके लिए सभी लोगों को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए और खुलकर सहयोग राशि देनी चाहिए। बाद में महिलाओं के साथ राम भक्तों ने स्टेशन बाजार से पैदल यात्रा रामलीला मैदान तक निकाली। जहां माघ मास की खिचड़ी का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगेा ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जिला प्रमुख राजू गड़कोटी, नगर प्रमुख मयंक पुनेठा, विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जीवन सिंह मेहता, दीपक जोशी, अमित जुकरिया, चंद्रशेखर जोशी, मोहित पाठक, कमल, मोहन जोशी, देवेंद्र बोहरा, विवेक ओली, हरीश मेहता, महेश बोहरा, नवीन बोहरा, कैलाश थपलियाल, शंकर पांडेय, जगदीश ओली, चुणामणि जुकरिया, चंद्र किशोर बोहरा,सुषमा फत्र्याल, जानकी, रेनू गड़कोटी, निर्मला अधिकारी, मोहित पांडेय, राहुल ढेक, भास्कर गड़कोटी, नरेश करायत, गोविंद बोहरा, इंद्र ढेक, नाथ सिंह करायत मौजूद रहे।