होली की छुट्टी के बाद वापस लौट रहे मुसाफिर परेशान
संवाद सहयोगी चम्पावत होली के त्योहार पर मैदानी क्षेत्रों से अपने घरों से रोजी रोटी के लिए ल
संवाद सहयोगी, चम्पावत : होली के त्योहार पर मैदानी क्षेत्रों से अपने घरों से रोजी रोटी के लिए लौट रहे मुसाफिर परेशान हो रहे हैं। मैदानी क्षेत्र को जाने वाले यात्रियों को बस में जगह नहीं मिल पा रही है। पिथौरागढ़ व लोहाघाट से आने वाली बसें पहले से ही भरी हुई आ रही हैं। जिससे मुसाफिरों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
होली की छुट्टी समाप्त होते ही लोगों में अपने कार्य पर लौटने की होड़ है, ताकि वे समय पर पहुंच सकें। पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों की तादात बहुत ज्यादा है। इसलिए पिथौरागढ़, लोहाघाट से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहन यात्रियों से खचाखच भर कर जा रहे हैं। छुट्टी समाप्त होते ही अपने कार्य पर जाने के लिए सुबह से ही बस स्टेशन पर भीड़ लगी रही, लेकिन रोडवेज की जो भी बसें आई वे सब सवारियों से भी हुई आई। पिथौरागढ़, लोहाघाट से भी लोग मैदानों को जा रहे हैं जिस कारण बसें सवारियों से भरी आई। सीट न मिलने पर कई लोगों को बस में खड़े-खड़े सफर करने को भी तैयार हो गए। लंबे रूट के यात्रियों को बस के लिए कई घंटों इंतजार करना पड़ा। बाद में कई लोग टैक्सी से टनकपुर तक गए, ताकि वहां से समय पर बस मिल सके। ======= लोहाघाट डिपो से 12 बसें मैदान को ट्रांसफर हो गई हैं जो पहाड़ में चलने लायक नहीं थी। प्रतिदिन 13 बसें चलती हैं फिर भी तीन बसें एक्सट्रा चलाई जा रही हैं। ऑल वेदर रोड निर्माण के कारण बसें भी समय पर नहीं आ पा रही हैं।
- केएस राणा, एआरएम लोहाघाट डिपो।