Move to Jagran APP

पुलिस ने अवैध रूप से सवारी ढो रही सात बाइकें की सीज

संवाद सहयोगी टनकपुर पूर्णागिरि मेले के चलते इस समय सिद्धनाथ मंदिर को जाने वाले श्रद्धालुओं क

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 10:53 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 10:53 PM (IST)
पुलिस ने अवैध रूप से सवारी ढो रही सात बाइकें की सीज
पुलिस ने अवैध रूप से सवारी ढो रही सात बाइकें की सीज

संवाद सहयोगी, टनकपुर : पूर्णागिरि मेले के चलते इस समय सिद्धनाथ मंदिर को जाने वाले श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए अवैध ढंग से दर्जनों दुपहिया वाहन जुटे हुए हैं। यह दुपहिया वाहन एक ओर जहां मानक से अधिक तीर्थयात्रियों को बैठा रहे हैं। वहीं मनमाना शुल्क भी उनसे वसूल रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने सात दो पहिया वाहन सीज किए हैं। दो पहिया वाहन चालकों द्वारा सवारी ढोने की सूचना पर पुलिस द्वारा अवैध ढ़ग से चल रही सात बाइकों को सीज कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्यवाही से बाइकर्स में खासा हड़कंप मचा हुआ है। हर वर्ष पूर्णागिरि मेले के दौरान टनकपुर बैराज से नेपाल के ब्रह्मादेव मंडी तक आने-जाने वाले सिद्धनाथ मंदिर के दर्शनार्थियों के लिए दर्जनों दुपहिया वाहन जुटे रहते है। भारत के साथ-साथ नेपाल से भी यह दुपहिया वाहन एक ओर जहां मानक से अधिक सवारियों को ढोने के साथ तेज गति से चलते है। साथ ही उनसे मनमाना किराया भी वसूलते है। जिससे कई बार इस मार्ग में घटनाएं भी हो चुकी है। इधर गुरुवार को पुलिस द्वारा मारे गए छापे के दौरान बाइक संख्या यूके03 - ए3188, यूके03- बी1966, यूके03- ए5994, यूके03- 2778, यूके03-ए9562, यूके03-1376, यूके03- 4432 को सीज कर दिया गया। कोतवाल सीएम सिंह ने बताया कि कई बार इस मार्ग में अवैध ढ़ग से बाइकों के संचालन की शिकायतें आ रही थी। जबकि इस मामले में अन्य बाइकों को भी इस मार्ग में अवैध ढ़ग से बाइकों का संचालन न करने की हिदायत दी गई है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.