अशांति फैलाने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा : जसवीर
लोहाघाट के नव नियुक्त थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया।
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नव नियुक्त थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सामान्य अपराधिक घटनाओं के साथ ही साइबर क्राइम, मादक पदार्थों की तस्करी पुलिस के लिए चुनौती बताया। थानाध्यक्ष चौहान ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शाति स्थापित करना अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना व पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना होगा। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस को मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशाति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। नगर की यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएगी। इसके लिए शीघ्र व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। दोपहिया वाहनों में फर्राटा भरने वालों को सबक सिखाया जाएगा। अच्छे लोगों का सम्मान करना व अशाति फैलाने वालों लोगों तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता है। ======= दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
पिथौरागढ़/धारचूला : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती वड्डा कस्बे में होटल में अवैध रू प बेचने और पिलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया। धारचूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और एक पेटी वियर के साथ गिरफ्तार किया है।
वड्डा कस्बे में थानाध्यक्ष जाजरदेवल कुलदीप कुमार के नेतृत्व में जब पुलिस टीम गश्त लगा रही थी तो बाजार में होटल चलाने वाले रघुवर दत्त अवैध शराब बेचने के साथ पिला भी रहा था। पुलिस से उसे गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। उधर धारचूला में प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर के नेतृतव में पुलिस से गश्त के दौरान कवींद्र वर्मा निवासी गर्गुवा को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और एक पेटी बीयर के साथ गिरफ्तार किया। जिले भर में पुलिस ने 40 लोगों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।