विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
क्षेत्र की एक विवाहिता महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
जासं, चम्पावत : क्षेत्र की एक विवाहिता महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन फानन में परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाद में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
प्रभारी कोतवाल सोनू सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर द्यिूरी गाव निवासी ममता (28) पत्नी गुमान प्रसाद ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार तड़के तीन बजे विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पति ने आनन फानन में सुबह अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर डॉ.शहजाद खान ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही महिला की मौत हो गई थी। पति ने पूछताछ में बताया कि गुरुवार रात उसने पत्नी से दिल्ली जाने की बात कही थी। इसके बाद परिवार के सब लोग सोने चले गए। मृतका के पति ने बताया कि शुक्त्रवार तड़के तीन बजे बेटी ने मा की तबियत बिगड़ने की जानकारी दी। इसके बाद पति ने ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में ममता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ.वेंकटेश द्विवेदी ने कहा कि महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। उन्होंने बताया कि मृतका का बिसरा जाच के लिए हल्द्वानी भेजा जाएगा।