आर्थिक रूप से संपन्न है तो गरीब लोगों की करें मदद : खत्री
लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने लोगों से प्रदूषण मुक्त दीपावली पर्व मनाने की अपील की है।
लोहाघाट, जेएनएन : दीपावली त्योहार को मनाते समय इस बार कोरोना संक्रमण से भी बचाव करें। यह वायरस जिस तरह से फैल रहा है उसे देखते हुए हर वर्ग के लोगों को नियमों का पालन करना होगा। यह बात थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने कही। उनका कहना था कि पर्यावरण स्वच्छ रहने के साथ ही स्वास्थ्य पर भी कोई विपरीत प्रभाव नहीं पडे़गा। क्षेत्रवासी प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं। यह तभी संभव होगा जब सभी लोग पटाखे फोड़ने से परहेज करेंगे।
कोरोना काल में लोगों का जागरूक व सतर्क होना बहुत जरूरी है। यदि आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं तो गरीब लोगों की मदद कर सकते हैं। दीपावली मनाने के लिए अधिक पैसों की जरूरत नहीं होती है। यह खुशियों का त्योहार है और इसे मिलकर मनाना चाहिए। दीपावली पर घरों को मिट्टी के दीये व मोमबत्तिया जलाकर रोशन करें।