Move to Jagran APP

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ लड़ीधुरा महोत्सव का श्रीगणेश

बाराकोट के रामलीला मैदान में रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ लड़ीधुरा महोत्सव का आगाज हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 10:22 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 10:22 PM (IST)
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ लड़ीधुरा महोत्सव का श्रीगणेश
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ लड़ीधुरा महोत्सव का श्रीगणेश

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट के रामलीला मैदान में रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ चार दिवसीय लड़ीधुरा महोत्सव का आगाज हो गया है। स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, हिदी, नेपाली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव का शुभारंभ विधायक पूरन सिंह फत्र्याल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने पूजा अर्चना के साथ किया। उन्होंने महोत्सव को संस्कृति के संरक्षण में मील का पत्थर बताया।

loksabha election banner

इससे पूर्व मुख्य मंदिर में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई। विधायक ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप महोत्सव का आयोजन करना सराहनीय है। उन्होंने आयोजक समिति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिपं अध्यक्ष ने भी आयोजकों को शुभ कामनाएं दीं। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने मां शारदे की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक गायक बीके सामंत ने अपने चर्चित कुमाऊंनी गीत-थल की बजारा.. की प्रस्तुति से दर्शकों को ठुमके लगाने के लिए मजबूर कर दिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। दोपहर बाद चित्रकला, क्विज, सामन्य ज्ञान, निबंध, बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान नंदाबल्लभ बगौली, बहादुर सिंह फत्र्याल, विनीता फत्र्याल, लोकमान सिंह, रमेश चंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, उमेश्वर सिंह, प्रदीप ढेक, दुर्गेश जोशी, प्रदीप सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह, प्रदीप वर्मा, संजय वर्मा, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे। ========= अनिका, दीया, विनय ने मारी बाजी

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : लड़ीधूरा महोत्सव में रविवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अनिका जोशी, संजय अधिकारी, आरुषि अधिकारी पहले तीन स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में दीया, मयंक, प्राजली, सीनियर वर्ग में विनय, कविता, अमित ने बाजी मारी। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में दिव्याशु अधिकारी, कृतिका जोशी, विनय जोशी,आयुष वर्मा, सुजल वर्मा, जूनियर वर्ग में काव्या वर्मा और वैष्णवी, मानस गंगवार, प्रियाशु गंगवार, नितिन अधिकारी, प्राजली प्रथोली पहले तीन में रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में आदित्य अधिकार, अदिति बिष्ट, तेजस अधिकारी, अक्षित अधिकारी, मयंक जोशी, भावेश जोशी संयुक्त रूप से पहले दूसरे और तीसरे स्थानों पर रहे। संचालन जगदीश सिंह अधिकारी ने किया। प्रतियोगिताओं के संचालन में प्रकाश सिंह अधिकारी, रितेश वर्मा, दुर्गेश चंद्र जोशी, कृष्ण सिंह अधिकारी, नीरज अधिकारी, राजू गडकोटी , राजेंद्र सिंह अधिकारी, किशोर जोशी, राजू अधिकारी, राजू पुनेठा आदि ने सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.