Move to Jagran APP

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेतीखान दीप महोत्सव का श्रीगणेश

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हर्ष देव ओली की जन्म स्थली खेतीखान में दीप महोत्सव का आगाज हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 09:51 PM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेतीखान दीप महोत्सव का श्रीगणेश
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेतीखान दीप महोत्सव का श्रीगणेश

संवाद सहयोगी लोहाघाट : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हर्ष देव ओली की जन्म स्थली खेतीखान में तीन दिवसीय दीप महोत्सव का आगाज हो गया है। शनिवार को महोत्सव का शुभारंभ पूर्व जिपं सदस्य सुषमा फत्र्याल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने महोत्सव को

loksabha election banner

सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने महोत्सव समिति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, एकल व सामूहिकगीतों की मन मोहक प्रस्तुति दी। राबाइंका और विद्या मंदिर खेतीखान की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया। कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। बाद में वालीबाल, निबंध, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन संदीप कलखुड़िया और डा. दिवाकर भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रिंस फत्र्याल, गोपाल मनराल, हिमेश कलखुड़िया, देवकी नंदन खर्कवाल, चिरंजी लाल वर्मा, प्रकाश बोहरा, बब्लू देव, विजय बोहरा, गौरव बोहरा आदि मौजूद रहे। ======== कलशयात्रा के साथ सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का आगाज संवाद सहयोगी, लोहाघाट: खालगड़ा में शनिवार को तीन दिवसीय सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। ढोल-नगाड़ों के बीच दुधाधारी मंदिर से महोत्सव स्थल तक भव्य कलशयात्रा निकाली गई। महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने दीप जलाकर किया। महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में सज-धज कर दुधाधारी मंदिर की परिक्रमा की। ढोल नगाड़ों के बीच मुख्य बाजार से होते हुए महोत्सव प्रांगण तक महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पिथौरागढ़ से पहुंची भीम राम एंड पार्टी के छलिया नृतकों ने करतब दिखा कर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मन मोहक प्रस्तुति देकर देर शाम तकदर्शकों का मनोरंजन किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान चाद बोहरा, मोहित पाठक, संजय पांडेय, मोहित पांडेय, शिवराज अधिकारी, हुकुम सिंह,सरिता अधिकारी, मदन कलौनी, महेन्द्र बोहरा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.