Move to Jagran APP

रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के कपिल अध्यक्ष व हुकुम बने मंत्री

रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की सोमवार को हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 10:29 PM (IST)
रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के कपिल अध्यक्ष व हुकुम बने मंत्री
रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के कपिल अध्यक्ष व हुकुम बने मंत्री

संवाद सहयोगी, टनकपुर : रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की सोमवार को हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान यूनियन के संरक्षक वीरेंद्र पुरी के देखरेख में यूनियन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें कपिल त्रिपाठी को अध्यक्ष तथा हुकुम चंद को मंत्री बनाया गया।

loksabha election banner

कार्यकारिणी में अनिल जोशी व चंद्र बल्लभ जोशी उपाध्यक्ष, देवेंद्र मिश्रा व पुरुषोत्तम जोशी को संयुक्त मंत्री, चंद्रशेखर जोशी संगठन मंत्री, दीपक सिंह प्रचार मंत्री, अजीत गुप्ता लेखा परीक्षक, हरीश कुमार कोषाध्यक्ष व किशन सिंह महर को कार्यालय सचिव चुना गया। इस मौके पर यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष कपिल त्रिपाठी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे परिवहन निगम के साथ निगम कर्मचारियों के हित में कार्य करेगें। बैठक में निगम कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन दिए जाने की माग को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही कहा गया कि पिछले लंबे समय से निगम कर्मचारियों को वेतन न मिलने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बैठक में अवकाश प्राप्त निगम कर्मचारियों को बकाया देयक दिए जाने और मृतक आश्रितों को नौकरी पर रखे जाने समेत निगम कर्मचारियों की कई समस्याओं को उठाते हुए उनका शीघ्र निस्तारण करने की माग उठाई गई।

========= गिरीश शर्मा अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनोनीत

पिथौरागढ़: उत्त्तराखंड अधिवक्ता परिषद का गठन हो चुका है। परिषद के क्षेत्रीय मंत्री चरण चरण सिंह त्यागी की अध्यक्षता और भाष्कर चंद्र जोशी के संचालन में आयोजित वर्चुअल बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में प्रदेश अधिवक्ता परिषद की अध्यक्ष जानकी सूर्या, महामंत्री अनुज मौजूद रहे।

परिषद की जिला कार्यकारिणी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद्र शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के लिए प्रकाश चंद्र पाटनी को दायित्व सौपा गया। शांतिप्रसाद शर्मा और हरीश पुनेठा को उपाध्यक्ष, ललिता पुजारा को महिला उपाध्यक्ष, गुंजन बिष्ट को महिला प्रमुख, विनीत जोशी, अनिल रौतेला, मोहन बिष्ट को मंत्री, मन्नु भट्ट को प्रचार प्रमुख, रवि पुनेठा को न्याय प्रवाह प्रमुख और प्रेम भंडारी को न्याय केंद्र प्रमुख बनाया गया है। जिले के बीस अधिवक्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.