बाराकोट बाजार में निकली कृष्ण की भव्य झांकी
संवाद सहयोगी लोहाघाट बाराकोट के रामलीला मैदान में जन्माष्टमी पर्व के अवसर भव्य झांकी निकाल
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट के रामलीला मैदान में जन्माष्टमी पर्व के अवसर भव्य झांकी निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों पूजा अर्चना कर मनचाहे फल की कामना की। शुक्रवार की सुबह से रामलीला मैदान पंडित मनोज जोशी, पंकज चौबे ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। समिति के लोगों ने पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर बाद रामलीला मैदान से बाजार के विभिन्न मार्गो से होते हुए बाराकोट बाजार से गांव तक कृष्ण की झांकी निकाली। झांकी में राधा के रूप में मानसी, कृष्ण के रूप में पीयूष विराजमान थे। महिलाओं ने सड़क के दोनों ओर घरों के छतों में खडे़ होकर पुष्प वर्षा की। कुछ समय के लिए बाराकोट बाजार हाथी घोड़ा पालकी की नारों से गुंजायमान हो गया। सुबह से मेला स्थल पर भगवान कृष्ण के रूप में सजे बच्चे ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम रामलीला मैदान में भजन कीर्तनों का दौर चलता रहा। रात्रि में कृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान काकड़, फर्तोला, बाराकोट के युवा ने सहयोग किया।