Move to Jagran APP

चम्पावत में श्रीराम जन्म भूमि समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ, रामभक्तों ने निकाली बाइक रैली

श्री राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के तहत चम्पावत जिला मुख्यालय में शुक्रवार को बाइक रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:35 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:35 PM (IST)
चम्पावत में श्रीराम जन्म भूमि समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ, रामभक्तों ने निकाली बाइक रैली
चम्पावत में श्रीराम जन्म भूमि समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ, रामभक्तों ने निकाली बाइक रैली

संवाद सहयोगी, चम्पावत : श्री राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के तहत जिला मुख्यालय में शुक्रवार को राम भक्तों ने शोभा यात्रा और वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान जय श्री राम और राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे के नारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

loksabha election banner

छतार स्थित रामधाम मंदिर से विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और आम नागरिक पूजा अर्चना के बाद रैली में शामिल हुए। इससे पूर्व राम भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक गौरव पाडेय के नेतृत्व में निकली रैली नगर के जीआईसी चौक होते हुए पुलिस लाइन, गोरलचौड़ से मोटर स्टेशन पहुंची। बाद में मोटर स्टेशन में सभा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पीजी कॉलेज लोहाघाट के संस्कृत प्रवक्ता डॉ कमलेश सक्टा ने भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी से आह्वान किया कि वह श्रीराम के आदशरें को अपनाएं। राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में सभी से निधि समर्पण का अनुरोध किया गया। रैली में जिला प्रचारक कमल, जिला मंत्री एड. मोहित पांडेय, शुभाषीश उपाध्याय, कैलाश अधिकारी, मुकेश महराना, चंद्रकिशोर बोहरा, भुवन चंद्र पांडेय, विनोद बडेला, आशीष कुंवर, नंदन तड़ागी, केसी जोशी, भुवन पाडेय, नवीन बोहरा, कैलाश गोस्वामी, शकर जोशी, सुंदर बोहरा, रमेश भंडारी, सुभाष जोशी, विवेक बिष्ट, तुलसी ओली, विकास गिरी, दीपक भट्ट, गौरव जोशी, चंद्रप्रकाश पुनेठा, सतीश तिवारी, मदन पाल, शेखर जोशी, रमेश गिरी, विनोद चौधरी, नवीन पंत, गौरव लडवाल, ललित देउपा, हरीश जोशी, पीयूष जोशी आदि मौजूद रहे।

======= निधि समर्पण अभियान का टनकपुर में शुभारंभ

संवाद सहयोगी, टनकपुर : अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण से आम जन को जोड़ने के लिए विहिप, बजरंग दल, संघ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न मार्गो से राम दरबार के साथ रैली निकाली। कार्यकर्ता पिथौरागढ़ चुंगी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में एकत्रित हुए। शनिवार से घर-घर जाकर निधि समपर्ण अभियान के तहत राम मंदिर के लिए धन एकत्रित करने का काम शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, नारायण सिंह महर, दीपक पाठक, तुलसी कुंवर, दिलीप, काति बल्लभ जोशी, विद्या जुकरिया, प्रीति टंडन, पार्वती खर्कवाल, मुकेश जोशी, पूरन मेहरा, शाति भट्ट आदि मौजूद रहे।

======= स्वयं सेवकों ने किया सहभोज

लोहाघाट : पाटी ब्लाक के सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को माघ मास की खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों स्वयं सेवकों खिचड़ी का भोग लगाया। मुख्य वक्ता राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रवीश पचौली का कहना था कि आज भी समाज में ऊंच नीच भेद भाव पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को जागरूक करना होगा। साथ ही निधि समर्पण कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया। बाद में कार्यकर्ताओं ने माघ की खिचड़ी खाकर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान खंड कार्यवाह राजेंद्र, भास्कर जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष गोपेश पचौली, सुरेश भट्ट, दीपक भट्ट, बबलू पाटनी, प्रवीन पाटनी, एलएस लमगड़िया आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.