Move to Jagran APP

उल्लास व उमंग साथ मनी होली

संवाद सहयोगी चम्पावत राग फाग और रंगों का पर्व होली जनपदभर में उल्लास व उमंग के साथ मन

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:57 PM (IST)
उल्लास व उमंग साथ मनी होली
उल्लास व उमंग साथ मनी होली

संवाद सहयोगी, चम्पावत : राग, फाग और रंगों का पर्व होली जनपदभर में उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में भी छलड़ी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने मस्ती के साथ एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ेला और जमकर धमाल मचाया।

loksabha election banner

होली पर युवाओं व महिलाओं में भी खूब उत्साह देखा गया। विपरीत मौसम के बावजूद पूर्णिमा के रोज तक घर-घर होली गायन हुआ। होली के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उसके बाद छलड़ी के रोज भी मस्ती की धूम रही। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर लोग गले मिले व होली की मुबारकबाद दी। चाराल क्षेत्र के नगर, मादली, कनलगांव, चौकी, फूंगर, लटोली, शक्तिपुर, खर्ककार्की, चैकुनी, फुलारागांव, मुडियानी, दुधपोखरा, डुंगरासेठी, ढकना आदि क्षेत्रों में होली की रौनक देखते ही बन रही थी। चाराल क्षेत्र के अलावा सिप्टी, मंच, तामली, सूखीढ़ांग, धौन अमोड़ी, चल्थी, स्वाला, बेलखेत, डांडा-ककनई सहित तमाम क्षेत्रों में होली पर्व उल्लास से मना।

=================

= इनसेट ===

डीएम, एसपी, एडीएम आवास पर होली मिलन

फोटो - 22 सीएमटी पी 3, 4

चम्पावत : डीएम रणवीर सिंह चौहान, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम हुए। जिसमें प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर होली गायन किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।

================

=== इनसेट ===

टीके के साथ लूटी गई चीर

चम्पावत : होली टीके के साथ ही पर्व का विधिवत समापन हो गया। चीर के स्थानों पर खड़ी होली के गायन के बाद चीर लूटी गई। पर्वतीय क्षेत्रों में होली एकादशी से पर्व की शुरूआत होती है। पूर्णिमा को होलिका दहन के बाद दूसरे रोज छलड़ी संपन्न हुई। द्वितीया को टीके के बाद पर्व का समापन हो गया। इस मौके पर लोगों ने होलिका दहन की राख का टीका बनाकर शिरोधार्य किया। होली गायन के साथ ही चीर लूटी गई और वर्षभर के लिए सभी को शुभकामनाओं के साथ पर्व का विधिवत समापन हुआ।

============= टनकपुर में भी धूमधाम से मनाई होली

चित्र परिचय : 14टीकेपीपी 1

संवाद सहयोगी, टनकपुर : होली का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। नगर क्षेत्र के अलावा गांव आमबाग, विष्णुपुरी कालोनी, ककरालीगेट, नायकगोठ, छीनीगोठ, उचौलीगोठ, मनिहारगोठ, छीनीगोठ, थ्वालखेडा, गैण्डाखाली आदि क्षेत्रों में होली पर्व धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाया। इससे पूर्व जगह-जगह खड़ी व बैठकी होली की धूम रही। इधर पड़ोसी देश नेपाल में भी होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं टनकपुर में सात स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.