Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 10:30 PM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 10:30 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

संस, लोहाघाट : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस मनाया। शनिवार को विधायक आवास में कार्यकर्ताओं ने बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने किया। उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कहा कि वे अजात शत्रु थे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, मंगतराम गर्ग, प्रकाश राय ,गिरीश कुंवर, पीएस मेहता, मुकेश बगौली, श्याम ढेक, नवीन बोहरा, श्याम सिंह ढेक, हयात सिंह तड़ागी, दीपक पंत, मोहन सिंह ढेक, लक्ष्मण सिंह, गंगा पाटनी आदि मौजूद रहे। ========= ओजस्वी वक्ता और राजनीति के शिखर पुरुष थे बाजपेयी

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, चम्पावत : पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की 97वीं जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई। चम्पावत स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बाजपेयी को भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष, ओजस्वी वक्ता बताया। कहा कि जन नेता और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने और देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मुकेश महराना, विनोद सिंह चौधरी, धीरज जोशी, कपिल खर्कवाल, विजय बोहरा, कृष्णानंद जोशी, जगदीश पनेरू, सूरज बोहरा, सुनील पुनेठा, पूरन भंडारी, हरीश जोशी, योगेश भट्ट आदि मौजूद रहे। ========= जिले भर में मनाया गया अटल बिहारी का जन्मदिवस

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह मिष्ठान वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष बीरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष बताते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक चंद्रा पंत, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, बसंत जोशी, गोपू महर, कृपाल वल्दिया, एलएम भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, गोलू पाठक, राजेश शर्मा आदि शामिल थे।

नाचनी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भारत का महान नायक बताया। महिलाओं ने इस अवसर पर तुलसी पूजन भी किया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में मिष्ठान वितरित किया।

जौलजीबी: मंडल कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष गणेश चंद की अगुवाई में मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर चंद ने कहा कि गांवों को सड़कों से जोड़ने की उनकी सोच आज धरातल पर उतर रही है। गांवों के लोगों को उनकी सोच का बड़ा फायदा मिला है। कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.