कोली ढेक झील के प्रथम चरण का कार्य शुरू
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर से लगे कोलीढेक बहुउद्देशीय झील के प्रथम चरण का कार्य गुरुवार
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर से लगे कोलीढेक बहुउद्देशीय झील के प्रथम चरण का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है। कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल हैं तो वहीं झील बनने से लोगों को पानी की किल्लत भी दूर होगी। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के ईई सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि प्रथम चरण में एप्रोज सड़क का कार्य आज से शुरू हो गया है। प्रथम चरण में सड़क से झील स्थल तक एप्रोज सड़क का निर्माण, दूसरे चरण में डैम वर्क का कार्य, तीसरे चरण में झील के चारों को सड़क का कार्य किया जाएगा। झील निर्माण के लिए सरकार से आठ करोड़ का धन अवमुक्त हुआ है। कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान सहायक अभियंता नारायण राम, अपर सहायक अभियंता अमित उप्रेती, कै.मोहन सिंह ढेक, दीपक मुरारी, नरेंद्र सिंह मेहता शामिल थे। कोली ढेक झील निर्माण स्थल का कार्य शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के लोगों ने झील का निर्माण होने से पेयजल संकट में काफी हद तक लगाम लगेगी। साथ ही क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ने की आस लगाई है।