सिलेंडर में लगी आग, हादसा टला
संवाद सूत्र, बनबसा : नगर के एक व्यक्ति के घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से उसका घरेलू
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Sep 2018 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 28 Sep 2018 10:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, बनबसा : नगर के एक व्यक्ति के घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से उसका घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू कर उसे बुझाया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। शुक्रवार सुबह नगर के इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रकाश पुत्र चंद्रपाल की पत्नी सुबह गैस में अपने परिजनों के लिए नाश्ता बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस के सिलेंडर में आग लग गई जिससे पूरे घर में आग फैल गई। परिजनों ने हल्ला मचाने के बाद पड़ोसी भी पहुंच गये और मदद करते हुए किसी तरह सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। तब तक पीडित के घर में रखा उसका घरेलू सामान अलमारी, कपड़े आदि जलकर खाक हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें