शारदा घाट पर किया बाढ़ सुरक्षा कार्यो का शिलान्यास
संवाद सहयोगी, टनकपुर : शारदा घाट समेत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 4.65 करोड़ की लागत से
संवाद सहयोगी, टनकपुर : शारदा घाट समेत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 4.65 करोड़ की लागत से तैयार विकास कार्यो का शुक्रवार को शारदा घाट पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह मांगे जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। जिसका जनता को काफी लाभ मिलेगा। बारिश के समय अक्सर शारदा नदी द्वारा शारदा घाट पर जमकर तबाही मचाई जाती है। इसको देखते हुए नाबार्ड द्वारा करीब छह करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्य कराए गए। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 2.39 लाख से 50 मीटर लंबा स्नान घाट, जल पुलिस कक्ष का निर्माण कार्य का लोकार्पण, 4.65 करोड़ से 45 मीटर स्नान घाट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य के साथ घसियारामंडी नाले, क्रियाशाला निर्माण व शवदाह गृह कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए यह कार्य बाढ़ के समय काफी राहत देगा। भाजपा सरकार में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सचेत किया है कि जनता का पैसा है। बर्बाद नहीं होना चाहिए। इसलिए निर्माण कार्यो को गुणवत्ता में ध्यान में रखकर पूरा कराएं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, हयात सिंह बिष्ट, मुकेश भट्ट, सुनील वाल्मीकि, हरीश हैसियत, निगम गुप्ता, सिंचाई विभाग एई आरके यादव, मोहन राम आर्य आदि मौजूद रहे।