Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चम्पावत में पेट्रोल पंपों पर धरना देकर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 10:21 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 06:14 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

चम्पावत, जेएनएन : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चम्पावत में पेट्रोल पंपों पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर पेट्रोल, डीजल के बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में आयोजित धरना कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारें देश की गरीब जनता के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही हैं। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें अब जनता से किए गए अपने वायदों को भूल गई हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, श्याम सिंह कार्की, रोहित कार्की, विनोद बडेला, मयंक बोहरा, राजेश जोशी, अभिषेक गंगोला, अंकित खर्कवाल, नाथ सिंह बोहरा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर, लोहाघाट पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, भुवन चौबे, प्रकाश माहरा, नवीन जोशी, सुशीला बोहरा आदि मौजूद थे। बनबसा में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान तेल भरवाने आने वाले लोगों को पर्चे बांटकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों की जानकारी दी। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह, अनिल चंद, नितेश कुमार, कमल टम्टा, प्रदीप कुमार, कमल किशोर मेहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। टनकपुर में यूथ कांग्रेस विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम गोयल के नेतृत्व में पेट्रोल पंपों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस मौके पर नवीन पांडेय, नीरज मिश्रा, हेम सिंह, हर्षित शर्मा, राहुल बिष्ट, श्रीमन गुप्ता, बबलू, राजा आदि मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.