कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल का जन्मदिन
जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
चम्पावत, जेएनएन : जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। चम्पावत, टनकपुर, बनबसा और लोहाघाट अस्पतालों में कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित कर उन्हें मास्क प्रदान किए। चम्पावत में नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में जीजीआइसी, जीआइसी परीक्षा केंद्रों में 100-100 मास्क व सैनिटाइजर बांटा गया। इस मौके पर विनोद बडेला, राजेश जोशी, राहुल पांडेय, दीपक वर्मा, अभिषेक गंगोला आदि मौजूद रहे। इधर लोहाघाट अस्पताल में प्रकाश माहरा के नेतृत्व में भगीरथ भट्ट, कविराज मौनी, चिराग फत्र्याल, नीरज कालाकोटी, राजेंद्र प्रसाद, आनंद अधिकारी, लोकेश पांडेय, चंचल राम आदि ने अस्पताल पहुंच कर मरीजों को फल व मास्क बांटे और उनका हाल चाल जाना। टनकपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवम गोयल के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चों को मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर वितरित किए।