देव याचना यात्रा का लोहाघाट में हुआ भव्य स्वागत, भाजपा सरकार पर बरसे मंत्री प्रसाद नैथानी
पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की देव याचना यात्रा का लोहाघाटन पहुंचने में भव्य स्वागत किया गया।
लोहाघाट, जेएनएन : पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की देव याचना यात्रा का मोटर स्टेशन पहुंचने पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जनसभा में पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा देश आज मंदी की मार झेल रहा है। उद्योग लगातार बंद हो रहे हैं। बेरोजगारी अपने चरम पर है। इसके लिए डबल इंजन की सरकार कोई भी कार्य करते दिखाई नहीं दे रही है। जहा जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं शराब सस्ती कर दी गई है। इससे साफ समझा जा सकता है कि सरकार की मनोदशा क्या है। कहा कि फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती घोटाला सबके सामने है। संविधान बचाने के लिए ही यह यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश के 108 मंदिरों में भ्रमण कर न्याय की गुहार लगाई जा रही है। संचालन चांद बोहरा ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, हर गोविंद बोहरा, एडवोकेट नवीन मुरारी, भगीरथ भट्ट, योगेश मेहता,भुवन चौबे,गिरीश मुरारी, गुड्डू फत्र्याल, भुवन मुरारी, लक्ष्मी दत्त उप्रेती, दीपक सिंह, बलवंत सिंह, किशोर सिंह, सुनील, हरीश पचौली, शैलेंद्र राय, लोकेश पांडेय, प्रदीप देव आदि शामिल रहे।