नशे के खिलाफ बच्चों और अभिभावकों को किया जागरूक
जन विकास शिक्षा समिति के तत्वावधान में रविवार को सुल्ला गांव में लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : जन विकास शिक्षा समिति के तत्वावधान में रविवार को नेपाल सीमा से लगे सुल्ला गाव में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। राजकीय इंटर कालेज मऊ के प्रवक्ता अर्जुन सिंह छतोला ने अभिभावकों एवं स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कहा कि नशे की प्रवृत्ति काफी खतरनाक है। उन्होंने अभिभावकों से अपने पाल्यों की गतिविधियों पर नजर रखने और स्वयं भी नशे का सेवन न करने की अपील की। उन्होंने लोगों से अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहने का भी आह्वान किया। शिक्षक छतोला ने अपनी ओर से बच्चों को स्टेशनरी व मास्क बांटे और नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान सावित्री देवी, कमल सिंह बोहरा, बहादुर सिंह, प्रकाश सिंह, कृपाल सिंह, हुकुम सिंह, मान सिंह, दान सिंह, सुरेश सिंह, दीपक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।