Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का किया भव्य स्वागत

जनपद में पहुंचने पर भाजपाईयों वन निगम अध्यक्ष का किया स्वागत।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 09:42 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 09:42 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का किया भव्य स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का किया भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का किया भव्य स्वागत

loksabha election banner

संवाद सूत्र, बनबसा : पूर्व विधायक कैलाश गहतोडी के वन विकास निगम अध्यक्ष उत्तराखंड सरकार बनने के बाद प्रथम बार चम्पावत जनपद में आगमन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनबसा के जगबूढ़ा पुल पर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दीपचंद पाठक की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैलाश गहतोड़ी को फूल माला पहनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इसके बाद वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की विशाल रैली नगर के बस स्टैंड, मुख्य बाजार, मीना बाजार, चंद मार्केट आदि जगहों से वह तो भी निकली। लोगों के स्वागत से अभीभूत गहतोड़ी ने जनता का आभार जताया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, ललित वर्मा, देवेंद्र सिंह ठाकुर, हेमा जोशी, चंद्रप्रकाश, मोनू ठाकुर, संजय ठाकुर, बबलू गहतोड़ी, दीपक रजवार, भावना नेगी, महेश मुरारी, दीप्ति जोशी, रुचि धस्माना, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

======

वन विकास निगम चेयरमैन गहतोड़ी का फूल मालाओं से हुआ स्वागत

संवाद सहयोगी, टनकपुर : वन विकास निगम का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार टनकपुर आने पर कैलाश गहतोड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। वे रविवार को अपराहन बाद गहतोड़ी पीलीभीत चुंगी पहुंचे जहां पहले से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार पहुंचे। बाद में वह गांव आमबाग स्थित वन विकास निगम कार्यालय पहुंचे। जहां डीएसएम राकेश कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निगम के मसलों पर चर्चा की। यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपचंद्र पाठक, मंडी समिति के अध्यक्ष राम दत्त जोशी, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, अध्यक्ष हरीश चंद्र भट्ट, विकास सिंह धामी, राजू रावत, भुवन सिंह कठायत, सौरभ गुप्ता, विद्या जुकरिया, कलावती कापड़ी, हरीश हैसियत, विनोद शारदा, महेश सिंह, मनोज गुप्ता, केदार सिंह महर, विनोद बिष्ट समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.