Move to Jagran APP

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी टनकपुर सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को आयोजित भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन म

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 11:08 PM (IST)
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, टनकपुर : सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को आयोजित भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लोस चुनाव को लेकर हुंकार भरी। वहीं केंद्रीय मंत्री व विधायक ने भी कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा। कार्यक्रम में बीएलए-2 शक्ति केन्द्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों व बूथ पालकों के साथ आम कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पांच सालों में वह करा जो कांग्रेस 60 साल के कार्यकाल में नही कर पाई।

loksabha election banner

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा व क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सेनापति बताते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी ने उन्हें लोकसभा चुनाव की जीत का मंत्र दिया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। वही कार्यक्रम का संचालन दीपक रजवार ने किया। इस अवसर पर राजू भंडारी, जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, रोहिताश अग्रवाल, विद्या जुकरिया, सुभाष थपलियाल, लीला मंगला, सबिता बिष्ट, प्रतिभा अग्रवाल, शंकर लाल वर्मा, प्रकाश पांडेय, एलडी गहतोड़ी, मुकेश भट्ट, हरीश हैसियत, सुनील वाल्मीकी आदि मौजूद रहे। ========== कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य : जोशी

फोटो: 10 एलजीटी पी 3

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : स्थानीय नगर पंचायत परिसर में रविवार को भाजपा का त्रिशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री केदार दत्त्त जोशी ने किया। उन्होंने कहा कांग्रेस पाटी उलूल-जुलूल बातों से देश की छवि धूमिल कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने कहा देश का विकास भाजपा सरकार में संभव है। मोदी सरकार की नीतियां आम जन मानस तक आसानी से पहुंच रही है। संचालन नवीन सिंह बोहरा ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, मोहित पाठक, मुकेश कुमार, कै. मोहन सिंह ढेक, सुरेश भट्ट, दीपक भट्ट, मुकेश बगौली, चंद्रशेखर बगौली, डॉ. महेंद्र बोरा, लक्ष्मी दत्त्त जोशी, भवदेव बिनवाल, प्रकाश अधिकारी, टीका सिंह बोहरा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.