मडलक रामलीला में दर्शकों ने कैकयी-दशरथ संवाद का उठाया आंनद
नेपाल सीमा से लगे मडलक में पांचवें दिन कैकयी दशरथ संवाद तक की रामलीला का मंचन हुआ।
लोहाघाट, जेएनएन : नेपाल सीमा से लगे मडलक में पांचवें दिन कैकयी दशरथ संवाद तक की रामलीला का मंचन किया गया। कोविड 19 के नियमों का पालन करने के साथ रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार देर रात तक दर्शकों ने देर रात तक रामलीला में कैकयी दशरथ संवाद का मनोरंजन भरपूर आनंद उठाया। अयोध्या में राम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच कैकयी के कोप भवन में चले जाने तक की लीला का मंचन किया गया। देर रात ठंड की प्रवाह किए बिना दर्शकों ने रामलीला का आनंद उठाया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान हरीश चंद्र पांडेय,विक्रम सिंह सामंत, हरीश बोहरा,बासुदेव उपाध्याय, सतीश पांडेय,गणेश सिंह, अमर नाथ, सोबन सिंह, दिनेश, हयात सिंह आदि मौजूद रहे।