लोहाघाट, जेएनएन : स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक का शुभारंभ विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से एकजुट होकर महाविद्यालय के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील कि। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने देश व समाज हित में कार्य करने की प्ररेणा दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विवेक पुजारी की अध्यक्षता और छात्र संघ अध्यक्ष रोहित ढेक के संचालन में आयोजित बैठक के दौरान विभाग संयोजक पिथौरागढ़ देवेंद्र सिंह बोहरा, नीरज सगटा, विनोद बगौली आदि मौजूद रहे। =============== शुभम चंद बने भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़: युवा नेता शुभम चंद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। शुभम के भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिष्ठान्न वितरण कर जश्न मनाया।
गुरु वार को नगर के सिल्थाम में एकत्र कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिष्ठान्न वितरण कर खुशी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। जश्न मनाने वालों में दीपक लोहिया, किशोर कैल्विन धामी, रोहित आर्या, दिनेश बिष्ट, आशीष शर्मा, देव, किरन पाल, राजा लोहिया, करन आदि मौजूद रहे। इधर, शुभम के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिला महामंत्री बसंत जोशी, कोषाध्यक्ष सुभाष जोशी, कार्यालय सचिव धर्मानंद भट्ट, महेंद्र लुंठी, गोपू महर, एलएम भट्ट, विनोद भट्ट, राजेंद्र जोशी आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे