800 मीटर दौड़ में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : जीआइसी मैदान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय अंडर 19 खेल महाकुंभ क
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : जीआइसी मैदान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय अंडर 19 खेल महाकुंभ का शनिवार को शुभारंभ हो गया। जिमसें 70 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
बालक वर्ष की 800 मीटर दौड़ में संदीप सिंह माहरा, योगेश जोशी, नाथूराम, मनोज चौहान, कमल सिंह, गोविंद सिंह, कमल कुंवर, प्रकाश राय, बालिका वर्ग में च्योति नाथ, पूजा भंडारी, पूजा गोस्वामी, नेहा भट्ट, पूजा महर, निशा बोहरा, प्रियंका वर्मा ने क्वालीफाई किया। इससे पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह की अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निर्णायक की भूमिका गोविंद सिंह बोहरा, नरेंद्र सिंह, जीवन राय, दीप चंद्र जोशी, जीवन सिंह मेहता, उत्तम सिंह, चंद्रशेखर अधिकारी, मुकेश शाह, नवीन चंद्र जोशी, गोविंद सिंह मेहता, मदन पुजारी, दिवान पुजारी, मंजू अधिकारी, निर्मला भट्ट आदि मौजूद रहे। इधर, बाराकोट ब्लॉक की 800 मीटर दौड़ एवटमाउंट मैदान में आयोजित की गई। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख निर्मला माहरा ने किया। प्रतियोगिता में 78 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पाटी में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की फाइनल दौड़ रविवार को आयोजित की जाएगी।