Move to Jagran APP

वाइस एडमिरल सूरज बेरी बोले, माउंट त्रिशूल अभियान दल के अन्य पर्वतारोही सकुशल वापस लाए गए

आज सोमवार को जोशीमाठ में नौसेना के वाइस एडमिरल सूरज बेरी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय नौ सेना की वेस्टर्न नेवल कमान ने आइएनएस त्रिशूल टू माउंट त्रिशूल अभियान को संचालित किया था।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 04:18 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 07:35 PM (IST)
वाइस एडमिरल सूरज बेरी बोले, माउंट त्रिशूल अभियान दल के अन्य पर्वतारोही सकुशल वापस लाए गए
वाइस एडमिरल सूरज बेरी बोले, एवलांच में लापता नौसेना के एक अधिकारी व एक शेरपा का रेस्‍क्‍यू जारी।

संवाद सूत्र, जोशीमठ (चमोली)। माउंट त्रिशूल आरोहण टीम में शामिल एक नौसेना अधिकारी और एक पोर्टर की तलाश अभी जारी है। इन समेत छह सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। नौसेना के लापता चार अधिकारियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस बीच, रेस्क्यू टीम अलग-अलग कैंप में रुके दल के बाकी पर्वतारोहियों को सकुशल वापस ले आई है। 

loksabha election banner

वाइस एडमिरल सूरज बेरी ने सोमवार को इस संबंध में मीडिया से जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय नौसेना की वेस्टर्न नेवल कमान ने तीन सितंबर को मुंबई मुख्यालय से माउंट त्रिशूल अभियान शुरू किया था। बीस सदस्यीय पर्वतारोही दल को एक से तीन अक्टूबर के मध्य त्रिशूल पर्वत की चोटी पर पहुंचना था। इन अवधि में मौसम और तापमान अनुकूल होने को अनुमान था, लेकिन इससे ठीक पहले दल के पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।

वाइस एडमिरल बेरी ने ये भी बताया कि हादसे के तुरंत बाद थलसेना व वायुसेना ने संयुक्त रेस्क्यू आपरेशन संचालित कर 48 घंटे के अंतराल में चार जांबाज पर्वतारोहियों के शव ढूंढ निकाले। इनके पार्थिव शरीर को सैनिक सम्मान के साथ स्वजन को सौंप दिए गए हैं।

अभी एक नौसेना अधिकारी व एक पोर्टर को ढूंढा जाना है। इसके लिए रेस्क्यू आपरेशन जारी रहेगा। वाइस एडमिरल सूरज बेरी ने बताया कि अभियान दल में शामिल रहे अन्य पर्वतारोहियों को सकुशल वापस लाया जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग के लिए उन्होंने थल सेना व वायु सेना के साथ ही स्थानीय जनता का भी आभार जताया।

यह भी पढ़ें:-Avalanche In Trishul Peak: माउंट त्रिशूल पर लापता पर्वतारोही व पोर्टर की तलाश में रेस्क्यू जारी, चार पर्वतारोहियों के शव भेजे जा रहे पैतृक घर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.