यमुनोत्री में हार्ट अटैक और फिसलने से हुर्इ दो यात्रियों की मौत
यमुनोत्री में एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गर्इ। जबकि एक यात्री पैर फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बड़कोट, [जेएनएन]: महाराष्ट्र की एक वृद्धा यात्री की यमुनोत्री धाम से लौटते हुए हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मरने वाले यात्रियों की संख्या 24 पहुंच गई है। उधर, यमुनोत्री धाम जाते हुए राजस्थान के एक यात्री की भी जानकीचट्टी के पास गिरकर मौत हो गई।
सोमवार दोपहर यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रही सहकार नगर, पुणे (महाराष्ट्र) निवासी मंगल प्रेम सुख दाबी (65 वर्ष) पत्नी प्रेम सुख दाबी को राम मंदिर के पास सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इससे पहले कि परिजन वृद्धा को अस्पताल पहुंचाते, उन्होंने दम तोड़ दिया।
उधर, राजस्थान के नायपुर (सवाई माधोपुर) निवासी राम स्वरूप (65 वर्ष) अन्य साथी यात्रियों के साथ यमुनोत्री धाम जा रहे थे। इसी बीच जानकीचट्टी के पास अचानक पैर फिसलने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी यात्री राम स्वरूप को लेकर बड़कोट चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: पुश्ता ढहने से मिनी बस खाई में गिरी, दो की मौत; 30 घायल
यह भी पढ़ें: नाले के तेज बहाव में बही कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; एक घायल
यह भी पढ़ें: बाजार से घर लौट रही मां-बेटी की बस ने कुचलकर मौत