यात्रियों से किया जाए बेहतर व्यवहार : एडीजे
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नागरिकों
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नागरिकों, व्यापारियों, जन प्रतिनिधियों के अलावा आम लोगों की बैठक ली। उन्होंने देश-विदेश से चारधाम पहुंचने वाले यात्रियों से बेहतर बर्ताव करने की अपील की।
जिला पंचायत सभागार में एडीजी अशोक कुमार ने कहा कि यात्राकाल के दौरान बदरीनाथ धाम में लाखों यात्री आते हैं। यहां से यात्रियों के बीच बेहतर संदेश जाए, इसके लिए उन्होंने यात्रियों से अच्छा बर्ताव करने की बात कही। कहा कि बेहतर बर्ताव करने के बाद ही यहां की बेहतर छवि देश और विदेश में जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनता व पुलिस के बीच समन्वय स्थापित होगा तभी कानून व व्यवस्था को सही रूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच संवाद की निरंतरता बनी रहनी चाहिए। कहा कि जनता की बातों व समस्याओं को सुनना पुलिस का कर्तव्य है। जनता को खुलकर अपनी बात पुलिस के समक्ष रखनी चाहिए व कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग देना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने एडीजी को गोपीनाथ मंदिर की फोटो भी भेंट की। एडीजी ने निर्भीक पुलिस यूनिट की ओर से किए जा रहे कार्यो की सराहना की। एसपी तृप्ति भट्ट ने भी चमोली पुलिस से संबंधित जानकारियां दी। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र ¨सह ¨लगवाल, बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेमबल्लभ आदि मौजूद रहे।