गोपेश्वर मुख्यालय की सड़क नाले में तब्दील
भारी वर्षा से गोपेश्वर मुख्यालय की सड़क नाले में तब्दील हो गई
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jul 2022 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jul 2022 10:25 PM (IST)
गोपेश्वर मुख्यालय की सड़क नाले में तब्दील
गोपेश्वर: चमोली जिले में मंगलवार शाम को भारी वर्षा से गोपेश्वर मुख्यालय की सड़क नाले में तब्दील हो गई। जिले में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को तेज वर्षा से गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस लाइन तक सड़क नाले में तब्दील हो गई। वहीं, आसपास की कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों में खासा आक्रोश है। सड़क पर जहां भारी मात्रा में पानी आने से व्यापारी परेशान हैं, वहीं आमजन भी इस वर्षा के पानी से खासा परेशान हुए हैं। कहा कि सड़क पर वर्षा के पानी की निकासी न होने से सड़क का पानी दुकानों में घुस गया है, जिस पर व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें