गांव में लौटे प्रवासियों से तहसील प्रशासन बेखबर
पोखरी लॉकडाउन में मिली छूट के बाद पोखरी ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के प्रवासियों का बाहरी क्ष
पोखरी: लॉकडाउन में मिली छूट के बाद पोखरी ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के प्रवासियों का बाहरी क्षेत्रों से घर वापसी का दौर लगातार जारी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि तहसील प्रशासन के पास यह जानकारी तक नहीं कि अभी तक कितने प्रवासी गांव पहुंचे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तहसील प्रशासन कोरोना महामारी से आमजन की सुरक्षा को लेकर कितना सजग है। हालांकि थाना क्षेत्र में 21 गांवों के 520 लोग घर आए है, और अपने-अपने घरों को पहुंच गए हैं। जिनको जांच के बाद 14 दिन के लिए स्कूलों, पंचायत घरों एवं स्वयं के घरों में क्वारंटाइन किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र नेगी ने कहा कि तहसील प्रशासन की ओर से राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों में क्वारंटाइन में रखे गए लोगों के लिए तहसील प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। (संसू)