हिमवीरों ने औली में किया पौधारोपण
भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आइटीबीपी के अधिकारियों व जवानों ने औली में खाली भूमि पर पौधारोपण किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 06:13 AM (IST)
जोशीमठ: भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आइटीबीपी के अधिकारियों व जवानों ने औली में खाली भूमि पर पौधारोपण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत उप महानिरीक्षक गंभीर सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौध लगानी जरूरी है। क्योंकि प्रकृति जीवन व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पौधों पर ही निर्भर है। आइटीबीपी के जवानों ने सुराई के अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाले पौधों का रोपण कर सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर अधिकारी व जवान मौजूद थे। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें